दो पहिया वाहन के चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत

हजारीबाग/ जिले के बरही अनुमंडलीय अस्पताल के समीप सुबह लगभग 8:00 बजे दो पहिया वाहन की चपेट में आने से कोनरा शादी मोहल्ला बरही निवासी 20 वर्षीय मोहम्मद अनवर पिता मोहम्मद तसलीम की घटनास्थल पर मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक किसी कोचिंग संस्थान से पढ़ाई कर रोज की तरह अपने घर की ओर जा रहा था, तभी अनुमंडलीय अस्पताल बरही के समीप डॉक्टर इबरार के क्लीनिक के बगल के गली में तेज रफ्तार से जा रहे दोपहिया वाहन की चपेट में आ गया। ग्रामीणों के द्वारा मृतक को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल बरही लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। मृतक को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर भेज दिया गया। वहीं इस घटना से पूरे क्षेत्र में मातम छा गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही बरही प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष इकबाल रजा कोनरा पूर्व मुखिया ताजुद्दीन उप मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद इजहार, कांग्रेस कार्यकर्ता मोहम्मद रुस्तम अली, मोहम्मद इमरान खान आदि सैकड़ों ग्रामीण अस्पताल पहुंचे।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top