24 घंटे बीत गये पुलिस को नहीं मिला हत्यारों का सुराग भैया लोग हमें बैठाये हुए हैं,बाद में आयेंगे


रांची। भैया लोग हमें बैठाये हुए हैं,बाद में आयेंगे- यह कहना था कल नगड़ी थाना के टंगटंग टोली में मिले दो शवों में से मृतक एनामुल अंसारी का,यह सुनने के बाद दो बच्चो के साथ पति के आने के इंतजार में गुजार दी सारी रात पर उसे क्या मालूम था कि उसका पति अब कभी भी घर नहीं आयेगा। इसी तरह होटल में काम करने वाला मांडर के सुरसा निवासी नन्हू अंसारी के बीवी बच्चे भी उसके राशन ले कर घर आने का इंतजार करते रह गये।
मालूम हो कि कल अहले सुबह ग्रामीणों की सूचना पर नगड़ी थाना कि पुलिस धुर्वा लोधमा रोड के टंगटंग टोली रिंग रोड पुलिया के पास से दो लोगों का शव बरामद किया था। जिसकी पहचान बाद में मांडर थाना क्षेत्र के रंग पेंट करने वाले एनामुल अंसारी और होटल में काम करने वाले सुरसा निवासी नन्हू अंसारी के रुप हुई थी।
दोनों शवों की पहचान के बाद मृतकों के परिजनों से पुलिस बयान लिया था जिसमें एनामुल अंसारी की पत्नी नीखत परवीन ने पुलिस को बताया की काम पर जाने की बात बोल कर दोनों घर से निकले थे,रात तक घर नहीं लौटने पर नीखत ने एनामुल को फोन किया था जिसमें तब उसने बताया था कि कुछ भैया लोग उसे अपने साथ बैठाये हुए हैं, उसके बाद कॉल कट गया। इधर मामले में पूछने पर डीएसपी प्रवीण कुमार सिंह और थाना प्रभारी विनोद राम के मुताबिक अभी तक पुलिस को मृतक के फोन का कॉल डिटेल नहीं मिला है। जिससे घटना स्थल की पहचान अभी तक नहीं किया जा सका है।
वहीं दो लोगों की निर्मम हत्या कर शव सड़क किनारे फेके जाने की घटना से मांडर क्षेत्र के लोगोें में आक्रोश है। मृतकों के परिजन व ग्रामीणों ने मामले में पुलिस के आलाधिकारियों से हस्तक्षेप कर हत्या में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग किया है।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *