रांची। ट्रेन संख्या 18627-18628 हावड़ा-रांची-हावड़ा एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 22891-22892 हावड़ा-रांची-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस को एलएचबी कोच में परिवर्तित किया जा रहा हैं। रांची-हावड़ा एक्सप्रेस 24 जनवरी से पारंपरिक रैक के स्थान पर एचएचबी कोच रैक में परिवर्तित होकर चलाई जाएगी। वहीं हावड़ा-रांची एक्सप्रेस 25 जनवरी से नई रैक के साथ चलेगी। जबकि हावड़ा-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस 26 जनवरी से एलएचबी रैक में परिवर्तित होकर हावड़ा से रवाना होगी। इसी दिन रांची-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस रांची से नई रैक के साथ रवाना होगी। पूर्व में पारंपरिक कोच की संख्या 14 थी। अब रैक संख्या 15 होगी। इसमें जनरेटर यान के एक, एसएलआर के एक, सामान्य श्रेणी के नौ, द्वितीय श्रेणी चेयर कार के दो और एसी चेयर कार के भी दो कोच होगा। इसमें आरामदायक सुविधाओं के साथ चार्जिंग प्वाइंट, पंखे और ब्रेक प्रणाली पहली की तुलना में ज्यादा उच्च गुणवता वाली होगी।