25वां सावन महोत्सव सह हस्त कला प्रदर्शनी 18 जुलाई से

अग्रवाल सभा महिला समिति द्वारा 1998 से उधमी महिलाओं उत्पादों के प्रचार-प्रसार एवं बिक्री के लिए एक प्रभावशाली मंच के रूप में सावन महोत्सव सह हस्त कला प्रदर्शनी का आयोजन हर वर्ष किया जा रहा है। कोरोना के कारण 2 वर्षों से यह आयोजन नहीं हो सका था।

इस वर्ष 25वां सावन महोत्सव का आयोजन दिनांक 18 से 20 जुलाई 2022 तक महाराजा अग्रसेन भवन, अग्रसेन पथ, रांची में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। महिला समिति द्वारा प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉल की बुकिंग की जा रही है।

सभा अध्यक्ष रतन कुमार मोर ने संवाददाता सम्मेलन में आए हुए प्रेस के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा की आयोजन का मुख्य उद्देश्य एक मंच पर पारिवारिक वातावरण में समाज की उद्यमी महिलाओं के कार्य एवं उत्पादों का प्रचार प्रसार कर , उन्हें स्वरोजगार के लिए स्वावलंबी बनाना है।
सभा के मंत्री मंजीत जाजोदिया बताया कि संपूर्ण कार्यक्रम कोरोना गाइडलाइन के अनुरूप आयोजित किया जाएगा। मेला का समय प्रातः 10:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक रहेगा। प्रवेश शुल्क ₹5 रखा गया है। प्रवेश एवम निकास द्वार पर मास्क सैनिटाइजर की व्यवस्था की जाएगी। सभा द्वारा सबसे बेस्ट स्टॉल को पुरस्कृत किया जाएगा।

अग्रवाल सभा महिला समिति की संयोजिका श्रीमती रूपा अग्रवाल एवं सावन महोत्सव की संयोजिका अलका सरावगी ने संयुक्त रुप से बताया कि भवन के तीनों तलौ में लगभग 130 स्टाल लगने की संभावना है। इस मेले में कई राज्यों एवं प्रदेशों की विशेषताओं के सामग्रियों का प्रदर्शन होगा। जैसे हस्तनिर्मित राखियां, जयपुरी आभूषण, मधुबनी पेंटिंग, एप्लिक वर्क के सामान, गुजराती राजस्थानी आइटम इत्यादि। मेला के दूसरे दिन महिलाओं द्वारा सावन सिंघारा का आयोजन किया जाएगा जिसमें महिलाएं नृत्य संगीत प्रस्तुत करेगी।
इसके अलावा मेले में लजीज व्यंजन की भी व्यवस्था की गई है। लोगों को इस मेले का इंतजार बेसब्री से रहता है।

अग्रवाल सभा के पदाधिकारी गणएवं महिला समिति की पूरी टीम आयोजन को सफल बनाने में सहयोग कर रही है। समाज के सभी वर्ग के लोगों से आग्रह है कि वह मेले में आकर महिलाओं के प्रयास को सफल बनाने में अपना योगदान दें।
आज के संवाददाता सम्मेलन में उप मंत्री अजय डीडवानिया, सुनील पोद्दार, रामाशंकर बगड़िया, ,बीना बूबना, बीना मोदी, रीना सुरेखा, बबीता नारसरिया, रीता केडिया, जया बिजावत, सीमा टांटिया, रेनू छापरिया, मधु सराफ, अनु पोद्दार, सुधा अग्रवाल, प्रीति पोद्दार उपस्थित हुए।

सभा के मंत्री मंजीत जाजोदिया ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कहा कि इस अायोजन के प्रारंभ से अाज तक इसकी सफलता के पिछे पेस मिडिया का योगदान रहा है ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top