2018 में टीएसपीसी से मुठभेड़ में शामिल जवानों को 26 को मिलेगा वीरता पदक

पलामू। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को मिलने वाले पदकों का ऐलान कर दिया गया है। पलामू में 2018 में टीएसपीसी के तीन टॉप कमांडरों को मुठभेड़ में मार गिराने वाले पुलिस अधिकारी और जवानों को भी राष्ट्रपति के वीरता पुरस्कार से 26 जनवरी को राज्यपाल रमेश बैस सम्मानित करेंगे। टीएसपीसी के साथ मुठभेड़ में अदम्य साहस दिखाने के लिए 2018 में पलामू के छतरपुर में तैनात एसडीपीओ शंभू कुमार सिंह, तत्कालीन प्रोफेशनल डीएसपी विमलेश कुमार त्रिपाठी, हवलदार जुरेन्द्र सोय, तसादुक अंसारी और जवान राजेश कुमार साहू को वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। 27 मई 2018 को छतरपुर थाना के दुन्दुर के हेसाग पहाड़ी के पास सुरक्षाबलों के साथ हुए मुठभेड़ में टीएसपीसी की तीन टॉप कमांडर मारे गए थे। इस मुठभेड़ में टीएसपीसी के एरिया कमांडर अमरजीत पासवान, पवन शर्मा और चंदन यादव मारे गए थे। पुलिस ने इस दौरान भारी मात्रा में टीएसपीसी नक्सलियों के हथियार और अन्य सामग्री को भी जब्त किया था। शंभू कुमार सिंह फिलहाल चतरा टंडवा एसडीपीओ के पद पर तैनात हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top