बस और तेल टैंकर के बीच जबरदस्त टक्कर में 27 यात्री घायल

पश्चिम बंगाल : रविवार को पश्चिम बंगाल में भीषण सड़क हादसा हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार पुरबा मेदिनीपुर में SBSTC (दक्षिण बंगाल राज्य परिवहन निगम) बस और एक तेल टैंकर के बीच आपस में टक्कर हो गयी. इस घटना में करीब 27 यात्रियों के घायल होने की खबर बतायी जा रही है. सूत्रों का यह भी कहना है कि इस घटना में कुछ लोगों की स्थिति गंभीर है. हालांकि, घायलों में बच्चे, बड़े और महिलाओं की संख्या निकलकर सामने नहीं आ पाई है. लेकिन बताया जा रहा है कि घटना इतना जोरदार था कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top