रांची में नकली नोट चलाने वाले 3 अपराधी गिरफ्तार

रांची पुलिस ने नकली नोट चलाने की कोशिश कर रहे 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। ये लोग अरगोड़ा थाना क्षेत्र में नकली नोट खपाने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने साहिल कुमार, मो. साबिर और अब्बू हुजैफा नाम के 3 लोगों को पकड़ा है। इनके पास से 4.99 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं।

नकली नोट खपाने का तरीका

गिरोह के लोग लोगों को धोखा देकर नकली नोट चलाते थे। वे नोटों की गड्डी के ऊपर और नीचे असली नोट लगाते थे, जिससे पूरा बंडल असली लगे। फिर एक असली नोट के बदले 3 नकली नोट देकर लोगों को फंसाते थे। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए युवकों का पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। मामले की आगे जांच जारी है।

यह भी पढ़े… रांची में जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण… ऐसे करे अप्लाइ

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top