गोमो रेलवे स्टेशन पर हावड़ा-राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 3 की मौत


आसनसोल-गोमो मेमू से उतर कर ट्रैक पार कर रहे थे सभी , इलाके में शोक की लहर

धनबाद। नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन (गोमो) पर बीती रात हावड़ा-राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गोमो रेल पुलिस सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। गोमो रेल पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। बताया गया कि शुक्रवार की रात गोमो रेलवे स्टेशन में ट्रेन नंबर 12301 हावड़ा-राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। बताया गया कि तीनों यात्री आसनसोल-गोमो मेमू से उतर कर ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान सभी राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। जहां तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक गोमो दुर्गा पाड़ा रेल कॉलोनी और आसपास के रहने वाले थे। घटना की सूचना मिलते ह७ी आरपीएफ, गोमो रेल पुलिस सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे एवं मामले की जानकारी ली। गोमो रेल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर काजगी प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की पहचान दुर्गा पाड़ा के रहने वाले युवक और उसके घर आए मेहमान के रूप में हुई है। इस दुखद घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। घटना के बाद काफी देर तक हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस रूकी रही। जिस कारण अन्य ट्रेनों को अप लाइन के बजाय डाउन लाइन से चलाया गया। आवश्यक कागजी कार्रवाही के बाद राजधानी को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top