Imran Khan के काफिले का गाड़ी पलटने से 3 घायल

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के गाड़ियों का काफिला आज हादसे का शिकार हो गया है। काफिले की गाड़िया टकराने के बाद एक गाड़ी पलट गई और घटना में 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं। दरअसल, इमरान तोशाखाना मामले में आज इस्लामाबाद कोर्ट में पेश होंगे। पूर्व पीएम की पेशी को देखते हुए पूरे शहर में धारा 144 लगा दी गई है।

हादसे के बाद इमरान खान ने शहबाज सरकार पर हमला बोला है। इमरान ने कहा कि यह स्पष्ट हो चुका है कि सभी मामलों में जमानत मिलने के बावजूद, पीडीएम सरकार मुझे गिरफ्तार करने की साजिश रच रही है। पाक के पूर्व पीएम ने कहा कि सरकार के दुर्भावनापूर्ण इरादों को जानने के बावजूद, मैं इस्लामाबाद और अदालत जा रहा हूं क्योंकि मैं कानून के शासन में विश्वास करता हूं।

इमरान खान की पेशी के चलते इस्लामाबाद में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। दूसरे शहरों से भी 1 हजार सुरक्षाकर्मियों को इस्लामाबाद में तैनात किया गया है। इसके चलते कई शहरों में धारा-144 भी लगा दी गई है, वहीं पुलिस ने जुडीशियल कॉम्प्लेक्स के पास भी आम लोगों की नो एंट्री कर दी है। 

इस्लामाबाद की एक निचली अदालत थोड़ी देर में ही पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान के खिलाफ तोशखाना मामले में सुनवाई करेगी। इससे पहले पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान आज तोशखाना मामले में एक अदालत में पेश होने के लिए लाहौर में अपने जमान पार्क स्थित आवास से इस्लामाबाद के लिए रवाना हुए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top