2 ट्रेनों में टक्कर, 32 की मौत

ग्रीस में मंगलवार देर रात 2 ट्रेन आपस में टकरा गईं। हादसे में 32 लोगों की मौत हो गई है और 85 से ज्यादा लोग घायल हैं। सेंट्रल ग्रीस के लारिसा शहर के पास एक पैसेंजर ट्रेन और एक मालगाड़ी में टक्कर हो गई। पैसेंजर ट्रेन में 350 से ज्यादा लोग सवार थे, जिनमें से 250 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। हादसा किसकी गलती से हुआ ये अभी साफ नहीं हुआ है।

मंगलवार को एक पैसेंजर ट्रेन एथेंस से थेसालोनिकी जा रही थी। वहीं मालगाड़ी थेसालोनिकी से लारिसा जा रही थी। टक्कर इतनी तेज थी कि पैसेंजर ट्रेन के शुरुआती 4 डिब्बे पटरी से उतर गए। वहीं 2 डिब्बे पूरी तरह से नष्ट हो गए। टक्कर के बाद ट्रेन में आग लग गई। 155 फायर-फाइटर्स के साथ 17 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां रेस्क्यू के लिए मौके पर मौजूद हैं।

ट्रेन के आगे का हिस्सा पूरी तरह से तबाह हो गया था। थेसाली के गवर्नर ने कोन्सतांतिनोस ने बताया कि हादसे के बाद चारों तरफ मलबा फैल गया, जिसके चलते रेस्क्यू में मुश्किल आ रही है। टूटे हुए डिब्बों और मलबों को उठाने के लिए क्रेन बुलाए गए हैं।

ट्रेन से रेस्क्यू किए गए एक पैसेंजर ने बताया कि टक्कर होते ही ट्रेन में भगदड़ मच गई। सब लोग चिल्लाकर इधर-उधर भागने लगे। एक दूसरे पैसेंजर ने कहा कि टक्कर होने पर ऐसा लगा जैसे तेज भूकंप आया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं सुरक्षित रेस्क्यू किए गए लोगों को एक बस से थेसालोनिकी भेजा गया है। रेस्क्यू वर्कर्स अभी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top