कोडरमा। गुप्त सूचना के आधार विभाग ने अवैध शराब के अड्डे में छापेमारी कर भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। छापेमारी दल ने नेभी गांव में अवैध रुप से संचालित चार शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया। अभियान का नेतृत्व कोडरमा थाना प्रभारी बिनोद कुमार ने किया। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि ग्रामीणों से लगातार शिकायत मिल रही थी कि नेभी गांव में अवैध रुप से शराब भट्ठियों का संचालन किया जा रहा है। इसी के आलोक में एक छापेमारी दल गठित कर मौके पर गांव भेजा गया। मौके पर चार शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया तथा भारी मात्रा में बरामद जावा महुआ निर्मित शराब तथा शराब निर्माण में प्रयुक्त उपस्करों को विनिष्ट किया गया। पुलिस को आता देख भट्ठियों के संचालक भागने में सफल रहे। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर संचालकों के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है।