आगामी 10 जून को होंगे बाकी उम्मीदवारों के लिए चुनाव
राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाले बिहार, झारखंड, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और पंजाब के सभी 41 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए है. चुनाव को लेकर 3 जून को नाम वापसी का आखिरी दिन था. आपको बता दें, निर्विरोध चुने गए सभी उम्मीदवारों में कांग्रेस, आप, झामुमो, सपा, आप, भाजपा, अन्नाद्रमुक, द्रमुक और वाईएसआर कांग्रेस पार्टियों के अलावे एक निर्दलीय प्रत्याशी शामिल है. जानकारी के मुताबिक, राज्यसभा चुनाव के लिए चुने गए सभी 41 उम्मीदवारों के लिए आगामी 10 जून को चुनाव होने थे, चूंकि अब ये 41 सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए है इसलिए आने वाले 10 जून को बाकी सीटों पर अन्य उम्मीदवारों के लिए वोटिंग होगी.
झारखंड में झामुमो से महुआ माजी और बीजेपी से आदित्य साहू चुने गए निर्विरोध बता दें, झारखंड से जेएमएम से महुआ माजी वहीं बीजेपी से आदित्य साहू को राज्यसभा चुनाव के लिए निर्विरोध निर्वाचित किया गया है. बता दें, संसद के उच्च सदन में महुआ माजी और आदित्य साहू की ये पहली पारी होगी. 3 जून को झारखंड विधानसभा के सचिव सह चुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारी सैय्यद जावेद हैदर ने इन नतीजों की घोषणा की थी, बता दें, झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा सीट है, जिसमें जेएमएम के 30 विधायक, विपक्षी दल बीजेपी के 26 विधायक वहीं जेएमएम के साथ गठबंधन वाली पार्टी कांग्रेस के 17 विधायक है.
इसके अलावे उत्तरप्रदेश से बीजेपी के 8 सदस्यों सहित 11 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित किए गए है, जिसमें कांग्रेस से बाहर निकले कपिल सिब्बल को निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में निर्विरोध निर्वाचित किया गया है, मध्यप्रदेश से तीन प्रत्याशी को निर्विरोध उम्मीदवार के रुप में निर्वाचित किया गया, छत्तीसगढ़ से दो सदस्य, पंजाब से दो सदस्य, बिहार से पांच सदस्य, तमिलनाडु से कांग्रेस के पी. चितंबरम के अलावे पांच उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, वहीं आंध्रप्रदेश से चार सदस्य और उत्तराखंड से एक राज्यसभा उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए.
प्रातिक्रिया दे