भाजपा का 44वां स्थापना दिवस

रांची | भाजपा आज अपना 44वां स्थापना दिवस मना रही है. झारखंड में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ भाजपा का स्थापना दिवस मनाया. इस मौके पर हरमू स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने पार्टी का झंडा फहराया. इसके बाद उन्होंने प्रदेश कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन सुना.

सभी जिलों और मंडल कार्यालयों में भी पार्टी का झंडा फहराया गया और कार्यकर्ताओं ने पीएम का संबोधन सुना. नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने घरों में भी पार्टी का झंडा लगाया. इस मौके पर भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई दी. उन्होंने कहा कि अंत्योदय के लक्ष्य लिए मां भारती को परम वैभव तक पहुंचाने का संकल्प ही हमारा मूल मंत्र रहा है. एक छोटे से पौधे को सींचकर भाजपा के विशाल वटवृक्ष का रूप देने में असंख्य निष्ठावान कार्यकर्ताओं का त्याग,समर्पण व अथक परिश्रम रहा है.

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top