47 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्वीफ्ट डिजायर कार जब्त

चतरा। दो नशा कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़े, जिनके पास से 47 किलो अफीम बरामद किया गया।

हालांकि 4 तस्कर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे। तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त कर लिया गया है। वशिष्ट नगर थाना क्षेत्र के जोरी बाजार के कलालटोली से यह बरामदगी हुई है। पुलिस अधीक्षक राजेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई हुई है। तस्करों में जोरी कलाल मोहल्ला निवासी मो. मुस्ताक के पुत्र शाहरुख व उसका अन्य चार भाई सद्दाब, अमीर, शहबाज और सुहैल के साथ राजाआहर जोरी के जगदीश चौधरी के पुत्र सुनील चौधरी का नाम शामिल है। उपर्युक्त छह तस्कर अफीम लेकर सिफ्ट डिजाइर कार से बाहर जाने वाले थे। इसी बीच एसपी यह सूचना मिली। उन्होंने डीएसपी मुख्यालय केदारनाथ राम के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया। गठित छापेमारी दल त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचा और कार को जब्त कर लिया। शाहरुख व सुनील चौधरी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जबकि चार अन्य तस्कर भाग निकले। गिरफ्तार दोनों तस्करों के साथ स्वीफ्ट डिजायर कार जिसका नंबर जेएच 02 बीसी-4165 को जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार तस्कर के साथ शाहरुख के अन्य चार भाइयों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। वशिष्ट नगर थानेदार सुनील कुमार सिंह ने बताया कि फरार अभियुक्त के धर-पकड़ के लिए सघन छापेमारी की जा रही है। बहुत जल्द ही उन चारों अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top