धनबाद में सड़क हादसे में एक परिवार के 5 की मौत


100 फीट चौड़ी नदी के दूसरी छोर पर गिरी तेज रफ्तार कार
धनबाद। नई दिल्ली-कोलकाता रोड नेशनल हाईवे एनएच-2 पर गोविंदपुर में आज सुबह हुए दर्दनाक हादसे में एक बच्ची सहित पांच लोगों की मौत हो गई। मृतक रामगढ़ के बताए जा रहे हैं। आज सुबह करीब 6:15 बजे हुई इस सड़क हादसे में दो महिलाएं, एक बच्ची सहित एक ही परिवार के पांच लोगों की जान चली गई।
परिवार रामगढ़ गाटोटाड घाटी से स्विफ्ट डिजायर कार से आसनसोल जा रहा था। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय कार की रफ्तार करीब 150 किलोमीटर प्रति घंटे की थी। तेज रफ्तार होने की वजह से कार गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जीटी रोड कालाडीह मोड़ पर बने पुल के डिवाइडर से टकराकर 100 फीट दूर जा गिरी। जिससे कार सवार सभी पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मरनेवालों में दो की पहचान वसीम अकरम एवं शकील के रूप में हुई है। लोगों के मुताबिक, कार की रफ्तार 150 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास थी। कार जैसे ही पुल के पास पहुंची, ड्राइवर कंट्रोल नहीं कर सका, जिससे कार डिवाइडर से टकरा गई। तेज रफ्तार के कारण कार नदी के दूसरे किनारे की ओर करीब 100 फीट दूर जा गिरी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार और शवों को बाहर निकाला। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए एसएनएमसीएच (पीएमसीएच) धनबाद भेज दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top