मोदी हटाओ देश बचाओ, के विवादित पोस्टर पर 6 लोग गिरफ्तार, 138 लोगों पर FIR दर्ज

दिल्ली |  राजधानी दिल्ली में पुलिस ने पीएम मोदी के खिलाफ विवादित पोस्टर मामले में बड़ी कार्रवाई की है. मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार भी किया है बता दें, करीब 138 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. इनमें से 36 लोगों पर पीएम मोदी के खिलाफ विवादित पोस्टर लगाने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने आप (आम आदमी पार्टी) के दफ्तर से निकल रहे एक गाड़ी से हजारो पोस्टर बरामद किए है. 

आपको बता दें, मामले की जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस ने बताया है कि पोस्टर को प्रिंट करने वाले प्रिटिंग प्रेस की डिटेल्स पोस्टर में नहीं थे. जो नियमों के खिलाफ (उल्लंघन) है. एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए स्पेशन सीपी दीपेंद्र पाठन ने कहा कि पुलिस ने आम आदमी पार्टी के ऑफिस से निकल रहे एक वैन को रोका. जिसमें जांच के दौरान पुलिस ने 10 हजार से अधिक पोस्टर बरामद किए. उन्होंने बताया कि बरामद हुए सभी पोस्टर में प्रिंटिंग प्रेस और पोस्टर छपवाने वाले का नाम लिखा हुआ नहीं था. जो प्रिंटिंग प्रेस एक्ट और डिफेसमेंट एक्ट का उल्लंघन है. इस एक्ट के तहत पूरी दिल्ली पुलिस एक्शन मोड पर है इतना ही नहीं मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार भी किया है. ये दोनो मामले जमानती हैं.

पुलिस ने बताया आप दफ्तर से निकल रहे गाड़ी को रुकवाने के बाद जांच की गई. जिसमें हजारों विवादित पोस्टर जब्त किए गए. इस दौरान पुलिस ने गाड़ी में सवार कुछ लोगों को गिरफ्तार किया. दिल्ली पुलिस मामले में राजधानी के अलग-अलग हिस्सों (जिलों) में कार्रवाई करते हुए अबतक पुलिस ने सौ से अधिक एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस के मुताबिक, 2 प्रिंटिंग प्रेस को कुल 1 लाख पोस्टर प्रिंट करने के ऑर्डर दिए गए थे. 

विवादित पोस्टर मामले में दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर आप (आम आदमी पार्टी) ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. बता दें, मामले में पार्टी AAP के ट्विटर हैंडल के जरिए कहा गया है कि ‘मोदी सरकार की तानाशाही चरम पर है. इस पोस्टर में ऐसा क्या आपत्तिजनक है जो इसे लगाने पर मोदी जी ने 100 F.I.R. कर दी? PM Modi, आपको शायद पता नहीं पर भारत एक लोकतांत्रिक देश है. एक पोस्टर से इतना डर! क्यों?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top