राजधानी रांची में ज्वेलर्स दुकान में चोरी के आरोप में 7 गिरफ्तार

रांची : बड़ी खबर राजधानी रांची से है जहां पुलिस ने इस साल की पहली चोरी का खुलासा करते हुए मामले में7आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये लोगों में04पर चोरी का आरोप है तो वहीं03पर चोरी के गहने खरीदने का आरोप है.

बता दें कि सोशल मीडिया के जरिए ताला तोड़ने की ट्रेनिंग लेने के बाद चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. इस बात का खुलासा पुलिस की पूछताछ में हुआ है. साहिबगंज जिले से आए ये चोर रांची में पहले कबाड़ का काम करते थे. लेकिन जल्द पैसे कमाने की लालच में ये सभी चोरी की वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया और रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित कृष्णा ज्वेलर्स नामक दुकान को01जनवरी को ही अपना निशाना बनाया और दुकान में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. चोरों ने इस दौरान जहां दुकान में रखे कीमती सामानों पर हाथ साफ किया बल्कि इसके साथ दुकान में रखे सीसीटीवी के डीवीआर को भी अपने साथ ले गए.

मामले की जानकारी देते हुए रांची एसएसपी ने बताया कि ये काफी शातिर गैंग था और कई चोरी की वारदात को इनके द्वारा अंजाम दिया गया था.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top