बलियापुर-गोविंदपुर रोड पर सड़क दुर्घटना में 7 युवक घायल

सिंदरी | बलियापुर-गोविंदपुर रोड पर पांडेयडीह टर्निंग के पास सोमवार 8 मई की सुबह सड़क दुर्घटना में सात युवक घायल हो गए. सभी लोग टुंडी लधरिया से मालवाहक टाटा मैजिक गाड़ी से कालूबथान थानांतर्गत बरमुंडी बारात आए थे. घर लौटने के क्रम में पांडेयडीह के समीप गोविंदपुर की ओर से आ रहे सीमेंट लदे ट्रक ने जोरदार धक्का मारा, जिसमें टाटा मैजिक पर सवार सातों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

खबर पाकर बलियापुर पुलिस घटनास्थल पहुंची और घायलों को इलाज के लिए बलियापुर सीएचसी ले गई. चिकित्सक ने सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया. घायलों में वीरेंद्र महली, संजीत महली, सत्यनारायण महली, गणेश महली, प्रदीप महली, विकास महली सहित सात युवक शामिल हैं. उनमें विकास व वीरेंद्र की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है. घटना के बाद आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में जुट गए.

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top