बूढ़ा पहाड़ से ऑपरेशन के दौरान मिले एक दर्जन केन आइईडी

रांची | नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान बूढ़ा पहाड़ से एक दर्जन केन आइईडी बरामद किया गया है. झारखंड और छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित बूढ़ा पहाड़ से बरामद सभी आइईडी को नष्ट कर दिया गया है. गढ़वा पुलिस, झारखंड जगुआर, कोबरा और सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान के क्रम में आइईडी बरामद किया गया. गौरतलब हो कि झारखंड की बूढ़ा पहाड़ पर पुलिस लगातार नक्सलियों के विरुद्ध अभियान चला रही है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top