जामताड़ा में 30 से अधिक हाथियों का झुंड घुसा, कई घरों-फसलों को पहुंचाया नुकसान

जामताड़ा में एक बार फिर जंगली हाथियों के झुंड के प्रवेश करने से दहशत का माहौल बन गया है। हाथियों के झुंड ने नयाडीह गांव में कई मिट्टी के घरों को तोड़ डाला। फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचाया है। इस दौरान एक व्यक्ति देबी सोरेन के भी घायल होने की बात सामने आ रही है। वहीं, चंद्रदीपा गांव के बहामुनी किस्कु का घर भी जंगली हाथी ने करीब 1:00 बजे रात में क्षतिग्रस्त कर दिया। घर में रखा चावल, धान और आटा नष्ट कर दिया। घटना के दौरान बहामुनी किस्कु और उसकी बहन घर पर ही सोई हुई थी। शोर सुनकर जागी फिर दुबक कर ही किसी तरह अपनी जान बचाई।

डर से रात में जाग रहे हैं लोग

अचानक इतने सारे हाथियों को देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए। सावधानी बरत रहे हैं। कई गांव के लोग हाथियों के डर से रतजगा करने को विवश हैं। दूसरी ओर वन विभाग के अधिकारी अलर्ट मोड में है। बताया जा रहा है कि झुंड में हाथियों की संख्या 30 से अधिक है। कल देर शाम यह झुंड धनबाद जिले से जामताड़ा जिले में प्रवेश किया। वहीं, वर्तमान में मिहिजाम के गोवा कोला में पहाड़ में हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top