जंगली हाथियों के झुंड ने गांव में मचाया जमकर उत्पात

रांची– राज्य के कई इलाकों में पिछले कई दिनों से जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. जंगल की ओर से झुंड में गांवों की तरफ हाथी जा रहे है और गांव में खूब उत्पात मचा रहे है. कहीं किसानों के धान समेत कई फसलों को रौंदकर बर्बाद कर रहे है तो कहीं ग्रामीणों को घरों को ध्वस्त कर रहे है. अगर इस बीच हाथी के सामने कोई ग्रामीण आ जाए तो वे उन्हें पैरों से कुचलकर या सूंढ़ से पकड़कर और पटकर उसे मार देता है. 

खबर मांडू का है जहां हाथियों के झुंड ने गांव पहुंचकर जमकर उत्पात मचाया. वहीं हाथियों के आतंक से गांव के लोगों में दहशत का माहौल है. दरअसल यह खबर, वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के बसंतपुर पंचायत का है जहां जंगल से जंगली हाथियों का झुंड बाला महुआ गांव पहुंचा. वहां पहुंचने के बाद हाथियों ने कई लोगों के घरों को क्षतिग्रस्त किया. वहीं गांव के ही दर्जनों किसानों के फसलों को भी झुंड ने बर्बाद कर दिया है. फसलों को रौंदकर बर्बाद करने के बाद हाथियों का झुंड कानीडीह जंगल की ओर आगे बढ़ गया. 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top