रांची में पेट्रोल पंप के पास जोरदार ब्लास्ट
राजधानी रांची के कोकर क्षेत्र में आज रात एक पेट्रोल पंप के समीप जोरदार विस्फोट की सूचना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वर्तमान में यह पता नहीं चल पाया है कि विस्फोट किस कारण से हुआ है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है और विस्फोट के कारणों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।