पेलावल विकास मंच कार्यालय परिसर में दूसरा रक्तदान शिविर एवं ब्लड डोनर्स क्लब के लिए एक बैठक हुई

आज पेलावल अंबेदकर टोली स्थित पेलावल विकास मंच कार्यालय परिसर में दूसरा रक्तदान शिविर एवं ब्लड डोनर्स क्लब के लिए एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एम. हक भारती ने की। मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ हीरा लाल साहा सह पेलावल विकास मंच के मुख्य संरक्षक थे। सर्वप्रथम उपस्थित सभी रक्तदाताओं ने अपना परिचय देकर डॉ साहा को अवगत कराए। दिनांक 25/9/22 को PVM का दूसरा रक्तदान शिविर के आयोजन तथा ब्लड डोनर्स क्लब के गठन को लेकर सभों ने अपने-अपने विचार व सुझाव दिए। सर्वसम्मति से क्लब का नामकरण हजारीबाग डोनर्स क्लब तय हुआ। क्लब का रजिस्ट्रेशन का भी प्रस्ताव आया। रक्तदान शिविर के बाद PVM का एक प्रतिनिधि मंडल डॉ साहा के नेतृत्व में सिविल सर्जन हजारीबाग से मिल कर रक्तदान संबंधी कुछ सुझाव देने की बात तय हुई।


डॉ साहा ने अपने संबोधन में PVM द्वारा 70 रक्तदाताओं की सूची के संबंध में कहा कि मैं आश्चर्यचकित हूं कि इतने लोगों को जागरूक कर रजिस्ट्रेशन किया गया। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि PVM आने वाले दिनों में घर घर से रक्तदाता खड़ा कर देगा।
आज की बैठक में मुख्य रूप से समाजसेवी मनीष ठाकुर, मौलाना मूसा, चंद्रशेखर गुप्ता,समाजसेवी तनवीर अहमद, गुलाम गौस उपमुखिया रोमी, फिरोज अंसारी, मो.साबिर सरपंच पेलावल उत्तरी, तारिक अनवर, मो.इसराफिल, आसिफ अली,मो. इसराइल ,इमरान फरीदी,मुन्ना पासवान,बिनोद कुमार शर्मा,संदीप शर्मा,अरशद हुसैन,कुंदन कुमार सोनी, विक्की सोनी, आदिल जाफरी, मो.तख्सीस, करण कुमार,शिवा कुमार, रौशन कुमार एवं इंजमामुल हक भारती उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top