चलती ट्रेन में चढ़ रही थी महिला, बैलेंस बिगड़ने पर गिरी… फिर जो हुआ

Ranchi Railway Station Accident: रांची स्टेशन में चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही एक महिला प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच रविवार को गिर गयी।

बताया जा रहा है कि रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से स्पेशल ट्रेन निकल रही थी। इसी दौरान एक महिला यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगी। इस दौरान उसका बैलेंस बिगड़ गया और प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच के गैप में गिर गयी। महिला का नाम पुष्पा देवी है। वह झारखंड के गिरिडीह जिले की रहने वाली है। महिला भुवनेश्वर से धनबाद जा रही थी। ट्रेन जब रांची रेलवे स्टेशन पर पहुंची, तब वह प्लेटफॉर्म पर पानी खरीदने उतरी थी। इस दौरान ट्रेन खुल गई। चलती ट्रेन में चढ़ने के क्रम में वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच के गैप में गिर गयी। लेकिन आरपीएफ के स्टाफ हेड कॉन्स्टेबल कमल महतो उसकी जान बचा ली। (Ranchi Railway Station Accident)

यह भी पढ़े… रिम्स में रेप के बाद एक्शन, लगेंगे 1000 से अधिक CCTV कैमरे

ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल कमल महतो ने ऑपरेशन जीवनरक्षा के तहत तत्परता और सूझबूझ दिखाते हुए महिला को खींचकर सुरक्षित बाहर निकाला। जिससे उसकी जान बच गई। इसके बाद ट्रेन रोका गया। फिर महिला को ट्रेन में चढ़ाया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top