अभिषेक शर्मा ने तीसरे टी20 में बनाकर किया विश्व रिकॉर्ड, जानें खास बातें

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम वर्तमान में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर रही है। भारत ने मेहमान टीम को 3-0 से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली है। टीम के सभी बल्लेबाज अपने बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं, हालाँकि संजू सैमसन अभी भी रन बनाने में विफल रहे हैं, लेकिन फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही उनका बल्ला चलेगा।

इस सीरीज में अभिषेक शर्मा प्रमुख हीरो बने हुए हैं। उन्होंने तीसरे मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया। अभिषेक ने 20 गेंदों में 340 की स्ट्राइक रेट से 68 रन बनाए और नाबाद रहे।

गुवाहाटी में अभिषेक शर्मा का विश्व रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा को भारतीय टीम का नया पावर हिटर माना जा रहा है। उनकी हालिया पारियों ने न केवल टीम इंडिया को बल्कि T20 क्रिकेट की धारणा को भी बदल दिया है। रविवार की रात उन्होंने एक शानदार पारी खेलकर सभी का ध्यान आकर्षित किया।

अभिषेक ने T20I में बिना किसी डॉट गेंद खेले सबसे ज्यादा रन बनाकर एक अनूठा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उनकी 20 गेंदों पर की गई पारी में 12 बाउंड्री शामिल थीं, और बाकी के रन उन्होंने दौड़कर बनाएं। यह T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बिना डॉट गेंद खेले सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। यह किसी भारतीय द्वारा स्थापित किया गया पहला अनोखा रिकॉर्ड है।

बिना डॉट बॉल के फिफ्टी बनाने वाले पांचवें खिलाड़ी

अभिषेक शर्मा T20I में बिना डॉट गेंद के फिफ्टी बनाने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड कनाडा के हर्ष ठाकरे के नाम था, जिन्होंने 2025 में 18 गेंदों पर 53 रन बनाए थे।

  • कासिम नासोरो बनाम कैमरून, 2021
  • दीपेंद्र ऐरी बनाम मंगोलिया, 2023
  • हर्ष ठाकर बनाम केमैन आइलैंड्स, 2025
  • युवराज समरा बनाम बहामास, 2025
  • अभिषेक शर्मा बनाम NZ, 2026*

28 जनवरी को चौथा मैच होगा

भारतीय टी20 टीम, जिसका नेतृत्व सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं, लगातार बेखौफ बढ़ रही है। टीम ने पहले ही T20 सीरीज में 3-0 से विजय प्राप्त कर ली है। अब सीरीज का अगला मैच 28 जनवरी को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा, जहाँ कप्तान फिर से जीत की कहानी दोहराना चाहेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top