अबुआ अधिकार मंच ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर विभा पांडे को पदमुक्त कर मेदिनीनगर भेजने की मांग की।

विभा पांडेय की पदमुक्ति की मांग

अबुआ अधिकार मंच के यूथ एंड स्टूडेंट वेलफेयर इंचार्ज अभिषेक शुक्ला ने राज्यपाल संतोष गंगवार को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें उन्होंने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में उपनिदेशक के पद पर कार्यरत विभा पांडेय को तत्काल पदमुक्त कर उनके मूल महाविद्यालय वाई.एस.एन.एम. कॉलेज, मेदिनीनगर वापस भेजने की अपील की है। ज्ञापन में कहा गया है कि विभा पांडे की नियुक्ति से संबंधित मामले की जांच वर्तमान में सीबीआई द्वारा की जा रही है। ऐसे में उनकी महत्वपूर्ण प्रशासनिक भूमिका बनाए रखना अनुचित है।

शिक्षकों की कमी के कारण वापसी की आवश्यकता

ज्ञापन में यह भी बताया गया है कि नीलांबर-पितांबर यूनिवर्सिटी के अंतर्गत वाई.एस.एन.एम. कॉलेज, मेदिनीनगर के वनस्पति विज्ञान विभाग में विभा पांडेय एकमात्र शिक्षिका हैं। शिक्षकों की कमी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने 23 मार्च 2025 को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि विभा पांडे को 15 दिनों के भीतर अपने मूल महाविद्यालय में योगदान देने के लिए निर्देशित किया जाए। इसके बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top