गांजा के साथ धराया आरोपी गया जेल

रांची। ओरमांझी थाना पुलिस दो सौ किलो गांजा के साथ धराये आरोपी इंद्रजीत राय उर्फ अनरजीत राय को आज जेल भेज दिया।
मालूम हो कि ओरमांझी थाना की पुलिस रविवार की रात वरीय अधिकारियों को मिली सूचना के बाद कार्रवाई करते हुए बिहार ले जाये जा रहे दो सौ किलो गांजा के साथ एक बोलेरो व एक आरोपी को गिरफ्तार कियाा था। हालांकी पूर्व में मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस द्वारा बोलेरो से गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किये जाने की सूचना मिली थी लेकिन बाद में पुलिस ने एक की ही पुष्टि की।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *