सरायकेला: नीमडीह में अवैध बालू पर कार्रवाई—6 हाईवा जब्त किए गए

सरायकेला-खरसावां:
सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह अंचल में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। रविवार सुबह, आदरडीह स्थित एसएम स्टील परिसर के पास छापेमारी कर छह हाईवा वाहनों को जब्त किया गया, जिनमें 700 सीएफटी से अधिक बालू लदा हुआ था। इस कार्रवाई के बाद अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

सुबह 8:23 बजे की कार्रवाई

नीमडीह अंचल अधिकारी द्वारा 25 अक्टूबर 2026 को जारी किए गए पत्र के अनुसार, रविवार सुबह लगभग 8:23 बजे क्षेत्र भ्रमण के दौरान ये छह हाईवा वाहनों को पकड़ा गया। जब्त किए गए वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर हैं: BR08G5632, CG12S6101, JH16A9226, JH02AE2434, JH01AX4189 और JH02AK2631।

थाना प्रभारी को दी गई जिम्मेदारी

अंचल अधिकारी ने जब्त वाहनों के मामले में उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए नीमडीह थाना प्रभारी को पत्र भेजा है। इसके साथ ही, सभी जब्त वाहनों को अगले आदेश तक एसएम स्टील परिसर में रखने का निर्देश दिया गया है। परिसर के सिक्योरिटी इंचार्ज मृत्युंजय को इन वाहनों की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top