अभिनेत्री खुशी मुखर्जी ने सूर्यकुमार यादव को लेकर किया दावा

खुशी मुखर्जी ने सूर्यकुमार यादव को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

मुंबई। एक्ट्रेस और मॉडल खुशी मुखर्जी एक बार फिर अपने बयान के कारण सुर्खियों में हैं। अपने बोल्ड अंदाज और तस्वीरों के लिए जानी जाने वाली खुशी ने भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के बारे में एक ऐसा दावा किया है, जिसने सबको चौंका दिया है।

खुशी का बयान

खुशी मुखर्जी ने एक इंटरव्यू में कहा, “कई क्रिकेटर्स मेरे पीछे पड़े थे। सूर्यकुमार यादव मुझे काफी मैसेज किया करते थे, लेकिन अब हमारी बातचीत कम हो गई है।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह किसी भी तरह के लिंक-अप में विश्वास नहीं करती हैं। उनके अनुसार, “मैं खुद किसी से जुड़ना नहीं चाहती और अपने नाम के साथ किसी तरह की अफवाहों को पसंद नहीं करती।”

सोशल मीडिया पर सावधानी बरतना

खुशी ने बताया कि वह जानबूझकर खुद को ऐसी चर्चाओं से दूर रखती हैं। उनका मानना है कि सोशल मीडिया की दुनिया में छोटी-से-बात भी बड़ा मुद्दा बन जाती है। इसीलिए, वह अपने निजी रिश्तों को सार्वजनिक करने से बचती हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top