अधिवक्ता राजीव कुमार ने DGP को लिखा पत्र, सुरक्षा की लगायी गुहार 

Ranchi :  झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार ने डीजीपी को पत्र लिखकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. राजीव कुमार ने पत्र में लिखा है कि मैं आपके संज्ञान में लाना चाहता हूं कि पहले मेरी सुरक्षा के लिए एक सुरक्षा गार्ड था. लेकिन मुझे झूठे मामले में फंसाये जाने के कारण मेरा गार्ड वापस ले लिया गया. अब मैं जमानत पर बाहर हूं और झारखंड उच्च न्यायालय में एक वकील के रूप में अपना काम कर रहा हूं. मुझे अलग-अलग हलकों से काफी धमकियां मिल रही हैं. इसलिए कृपया मुझे और मेरे परिवार को सुरक्षा प्रदान करें. राजीव कुमार ने आगे पत्र में लिखा कि पिछले कुछ दिनों में मुझे सीएम हेमंत सोरेन, पंकज मिश्रा, प्रेम प्रकाश और अमित अग्रवाल से संबंधित व्यक्तियों ने धमकी दी है. इसलिए कृपया मुझे और मेरे परिवार को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करें. यदि मेरे और मेरे परिवार के साथ कोई अनहोनी होती है, तो उस स्थिति में उपरोक्त व्यक्ति जिम्मेदार होंगे. राजीव कुमार ने इसको लेकर ईडी को भी एक पत्र लिखा है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top