पूर्व सैनिक ने पत्नी की हत्या के बाद शव को टुकड़ों में काट कुकर में उबाला, पूरा देश सन्न

Hyderabad Soldier Murders Wife: लापाता महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने आरोपी भी पहुंचा था. उसने नाटक किया कि उसे इस बारे में कुछ नहीं पता.

तेलंगाना के हैदराबाद में हत्या के एक आरोपी ने हैरान करने वाला बयान दिया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने कहा है कि उसने अपनी पत्नी की हत्या (Hyderabad Man Kills Wife) की. फिर उनके शरीर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा. इसके बाद उन टुकड़ों को प्रेशर कुकर में उबाला और शहर के ‘मीरपेट’ के ‘जिल्लेलागुडा’ स्थित एक झील में फेंक दिया. हालांकि, पुलिस अभी आरोपी के बयान की सत्यता की जांच कर रही है.

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, 35 साल की वेंकट माधवी 18 जनवरी को लापता हो गईं. उनके माता-पिता ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. महिला के पति का नाम गुरु मूर्ति है. उसकी उम्र 45 साल है. मूल रूप से वो आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले का रहने वाला है. कुछ समय तक उसने सेना में काम किया और वर्तमान में हैदराबाद के कंचनबाग में DRDO के साथ आउटसोर्स सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता है. आरोपी अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ मीरपेट के न्यू वेंकटेश्वर नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था.खुद पुलिस के पास पहुंचा

यह भी पढ़े… शिक्षा अधिकारी के यहां पड़ी रेड, नोट गिनते-गिनते थक गई पुलिस, मशीन मंगानी पड़ी

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, माधवी के लापता होने से पहले, दंपति के बीच झगड़ा हुआ था. माधवी के माता-पिता जब पुलिस के पास गए तब गुरु मूर्ति भी उनके साथ गया था. पुलिस का कहना है कि उसने नाटक किया कि उसे अपनी पत्नी के बारे में कुछ भी पता नहीं है. उसने माधवी की तलाश में पुलिस का साथ भी दिया.

हालांकि, इस बीच पुलिस को मूर्ति पर शक हुआ. इसके बाद संदेह के आधार पर उसे हिरासत में लिया गया. पुलिस ने दावा कि पूछताछ के बाद मूर्ति ने हत्या की बात कबूल कर ली है. मीरपेट पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और मामले की जांच की. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर गुरु मूर्ति को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस से जुड़े सूत्रों ने इंडिया टुडे ग्रुप को बताया है कि आरोपी ने दावा किया है कि उसने अपनी पत्नी के शव के टुकड़ों को बोरी में भरकर फेंक दिया. माधवी अपने मायके नंदयाल जाने की बात कर रही थीं. आरोपी इस बात पर अचानक भड़क गया. खबर लिखे जाने तक पुलिस को शव बरामद करने में सफलता नहीं मिली है.मुंबई में हुआ था एक मामला

जून 2023 में मुंबई के मीरा रोड से भी ऐसी ही एक खबर आई थी. यहां एक कपल लिव-इन रिलेशनशिप में रहता था. आरोप लगे कि 56 साल के मनोज साने ने अपनी 32 साल की गर्लफ्रेंड की हत्या की. फिर इलेक्ट्रिक आरी से उनके शरीर के इतने टुकड़े किए कि पुलिस संख्या भी नहीं बता पाई. आरोप के मुताबिक, साने ने शव को ठिकाने लगाने से पहले टुकड़ों को प्रेशर कुकर में उबाला. कुछ टुकड़ों को भूना और मिक्सर में पीसकर कुत्तों को खिला दिया.

पुलिस ने बताया था कि आरोपी ने शव के टुकड़ों को प्लास्टिक की थैलियों में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश की. उसके फ्लैट से दुर्गंध आ रही थी. इसके बाद पड़ोसियों को संदेह हुआ तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी. पुलिस जब वहां पहुंची तो उन्होंने शव को बरामद किया.दिल्ली: शव के टुकड़ों को फ्रिज में रखा

मई 2022 में दक्षिणी दिल्ली के महरौली में एक व्यक्ति ने अपनी लिव-इन-पार्टनर की हत्या कर दी थी. आरोपी आफताब पूनावाला ने अपनी गर्लफ्रेंड श्रद्धा वाकर के शव के टुकड़े कर दिए थे. आरोप है कि उसने शव के टुकड़ों को करीब तीन सप्ताह तक अपने घर के फ्रिज में रखा और फिर दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top