शालिनी विजय की मौत के बाद रांची में मचा हड़कंप

झारखंड ( Jharkhand ) की पहली जेपीएससी टॉपर शालिनी विजय ( Shalini Vijay ) अपने परिवार के साथ केरल में मृत पाई गई हैं. उनकी मां और उनके भाई के शव भी बरामद हुए हैं. घटना केरल के कोच्चि शहर की है जहां एक फ्लैट में तीनों के शव संदिग्ध हालत में मिले. पुलिस ने आत्महत्या ( suicide ) की आशंका जताई है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. 

कौन है शालिनी विजय

आपको बता दे की शालिनी विजय झारखंड की पहली महिला जेपीएससी टॉपर ( JPSC Topper ) थी और प्रशासनिक सेवा में कार्यरत थी. 2017 में शालिनी ने समाज कल्याण विभाग में अपना योगदान दिया फिर उनका तबादला जिला समाज कल्याण गढ़वा ( Garhwa ) में कर दिया गया .इसके बाद वह समाज कल्याण के मुख्यालय में सहायक निदेशक के पद पर बतौर कार्यरत थी. लेकिन अभी लंबे समय से वह छुट्टी पर चली गई थी.

जेपीएससी मेगा घोटाले मामले में शालिनी का आया था नाम 

वैसे बताया जा रहा है कि शालिनी का नाम जेपीएससी मेगा घोटाले मामले में आया था. जिसके बाद वह छुट्टी लेकर अपने भाई के पास चली गई थी. सीबीआई मेगा घोटाले की जांच कर रही थी और इस मामले में उन्होंने शालिनी को समन भी भेजा था. 15 फरवरी को फिर से शालिनी को सीबीआई ( CBI ) के सामने प्रस्तुत होना था. मनीष ने अपने सहकर्मियों से इस बारे में चर्चा भी की थी. ऐसे में ये भी आशंका जताई जा रही है कि शायद गिरफ्तारी के डर से या फिर कानूनी मामलों में पड़ने से सभी ने आत्महत्या कर ली. हालांकि पुलिस अभी पूरे मामले पर जांच कर रही है जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि आखिर यह हत्या है या आत्महत्या.

यह भी पढ़े… बोकारो: डीसी के घर मे हुई चोरी…

हत्या या आत्महत्या 

वही उनका भाई मनीष विजय केरल में केंद्रीय उत्पाद शुल्क के अतिरिक्त आयुक्त थे. जानकारी के मुताबिक शालिनी की मां का शव बिस्तर पर सफेद चादर में लिपटा हुआ था जबकि शालिनी और उनके भाई का शव फंदे से लटका हुआ था .ऐसे में आशंका जताई जा रही है की मां की हत्या के बाद शालिनी और उसके भाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. हालांकि यह हत्या है या आत्महत्या इस पूरे बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है. फिलहाल घटना का कारण क्या है यह पता नहीं चला है.

पुलिस कर कर मामले की छानबीन 

पुलिस ( Police ) ने इस मामले में बताया है कि कई दिन पहले ही आत्महत्या कर ली गई थी. शालिनी के भाई करीब एक हफ्ते पहले से छुट्टी पर थे. छुट्टी खत्म होने के बाद भी जब वह कार्यालय नहीं पहुंचे तब उनके सहयोगी उनके घर पहुंचे. घर पहुंचने पर उन्हें घर से कुछ दुर्गंध आ रही थी. तब उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा तोड़कर अंदर गई.  देखा कि शालिनी और मनीष  फंदे से लटका हुआ है जबकि उनकी मां का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था. इससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि तीनों की मौत कई दिन पहले ही हुई है. इस कारण शव से दुर्गंध आने लगा था.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top