रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एयर एंबुलेंस सिमरिया में खराब मौसम के कारण दुर्घटनाग्रस्त

रांची से दिल्ली जाने वाला एयर एंबुलेंस सिमरिया में क्रैश, खराब मौसम की वजह से सर्च में परेशानी

रांची: झारखंड की राजधानी से दिल्ली के लिए उड़ान भर रहा एक एयर एंबुलेंस शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान लातेहार के मरीज संजय कुमार को लेकर उड़ान भर रहा था और चतरा जिले में सिमरिया के पास क्रैश हो गया। विमान में कुल सात लोग थे, जिनमें दो पायलट, एक मरीज, और उनके दो रिश्तेदार शामिल थे। साथ ही, एक डॉक्टर और एक पैरामेडिक भी विमान में सवार थे।

रांची उड़ा एयर एंबुलेंस क्रैश

जानकारी के अनुसार, रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से एक चार्टर एंबुलेंस ने उड़ान भरी थी, जो लातेहार और पलामू के बीच अपने मार्ग में लापता हो गया। यह विमान सुबह 5:30 बजे लांच हुआ था और दिल्ली पहुंचने का समय 8:30 बजे निर्धारित किया गया था। लेकिन, वाराणसी एयर ट्रैफिक से संपर्क टूटने की वजह से इसे गुम होने की सूचना मिली।

लातेहार के संजय कुमार को लेकर उड़ रहा था एयर एंबुलेंस

मरीज की पहचान 41 वर्षीय संजय कुमार के रूप में हुई है, जिन्हें बर्न इंजरी के चलते रांची के देवकमल अस्पताल में 16 फरवरी को भर्ती कराया गया था। डॉक्टर अनंत सिन्हा ने 23 तारीख को उन्हें दिल्ली में उपचार के लिए रेफर किया, जिसके बाद विमान ने संजय और उनके दो रिश्तेदारों को लेकर उड़ान भरी।

हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य जारी

हादसे की सूचना मिलने पर चतरा जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गई हैं। राज्य सरकार और DGCA इस घटना की उच्च स्तरीय जांच की प्रक्रिया में जुटी हैं। इस विमान में सात लोग सवार थे, जिनमें एक मरीज, एक डॉक्टर, एक पैरामेडिक, और मरीज के दो रिश्तेदार शामिल थे।

विमान में सवार 7 लोगों के नाम

एयरक्रू

  1. कैप्टन विवेक विकास भागत – पायलट
  2. कैप्टन सवराजदीप सिंह – पायलट

यात्री (मेडिकल इवैक्यूएशन टीम व मरीज)

  1. संजय कुमार – मरीज
  2. अर्चना देवी – अटेंडेंट
  3. धुरु कुमार – अटेंडेंट
  4. डॉ. विकास कुमार गुप्ता – डॉक्टर
  5. सचिन कुमार मिश्रा – पैरामेडिक

DGCA का बयान:
डीजीसीए ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि 23 फरवरी 2025 को रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का बीचक्राफ्ट C90 विमान, जो “रांची-दिल्ली” सेक्टर पर मेडिकल इवैक्यूएशन के लिए उड़ान भर रहा था, चतरा जिले की कसारिया पंचायत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *