राजस्थान के चूरू जिले के भानूदा गांव के पास बुधवार को भारतीय वायुसेना का एक जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रक्षा सूत्रों ने बताया कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा रतनगढ़ क्षेत्र में हुआ, जिसके बाद पुलिस और आपातकालीन सेवाएं तुरंत मौके पर पहुंच गईं।

चूरू के पुलिस अधीक्षक ने बताया, “यह एक ट्रेनर एयरक्राफ्ट था। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है।”
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान हवा में असंतुलित होता नजर आया और फिर पास के एक खेत में गिर गया। हादसे के तुरंत बाद राजलदेसर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शुरुआती जांच शुरू कर दी गई है।

फिलहाल हादसे के कारण और मृतक की पहचान को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।