सात सूत्री मांगों को लेकर आजसू का न्याय मार्च

रांची | सात सूत्री मांगों को लेकर आजसू ने गुरुवार को मोरहाबादी के बापू वाटिका से समाहरणालय तक न्याय मार्च निकाला. पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के नेतृत्व में निकाले गये न्याय मार्च में आजसू के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए. आजसू ने डीसी राहुल कुमार सिन्हा को अपनी सात सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा. इस दौरान सुदेश महतो ने झारखंड की वर्तमान  हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हल्ला बोला. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार का कार्यकाल पूरा होने को है. लेकिन यह सरकार अपने वादों को पूरा करने में असफल रही है. आरोप लगाया कि सरकार ने अपने साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल में झारखंडी भावना, उम्मीद और जनादेश के साथ विश्वासघात किया है. जनता अब इन चीजों से ऊब चुकी है.

सुदेश महतो ने कहा कि महागठबंधन की सरकार ने युवा, किसान, मजदूर, गरीब, बुजुर्ग सभी को ठगने का काम किया है. सरकार ने अपने कार्यकाल में न तो वैकेंसी निकाली.  न ही भर्ती परीक्षा ली गयी. पदों पर  नियुक्तियां नहीं हुई.   बेरोजगारों युवाओं बेरोजगारी भत्ता भी नहीं दिया गया. जबकि मुख्यमंत्री ने वादा किया था कि सत्ता में आते ही पहले साल पांच लाख यवाओं को नौकरी देंगे.  आरोप लगाया कि सरकारी अधिकारी केवल अपनी जेब भरने का काम कर रहे हैं. चारों तरफ खनिज संपदा की लूट मची हुई है.

आजसू के न्याय मार्च कार्यक्रम में भारी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल हुईं. महानगर अध्यक्ष सीमा सिंह ने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम रही है. इस सरकार के कार्यकाल में महिलाओं को न तो  आरक्षण मिला और ना ही किसी भी प्रकार की सुविधा दी गयी. सीमा सिंह ने कहा कि आगामी चुनाव में आजसू पार्टी इस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top