झारखंड में 2 से 5 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी के निम्न दाब का असर

झारखंड में 2 से 5 अक्टूबर तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दवाब का असर

📌 गांडीव लाइव डेस्क:

रांची: झारखंड में बुधवार शाम से शुरू हुई बारिश का सिलसिला दशहरे के दिन भी जारी रहा। बंगाल की खाड़ी में बन रहे दबाव के कारण कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी रांची में अगले तीन दिन तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।मौसम केंद्र ने बताया कि अगले तीन दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

हजारीबाग में भारी बारिश के कारण स्थिति बिगड़ रही

हजारीबाग में बारिश ने स्थिति को गंभीर बना दिया है, जहां छड़वा डैम के एक दरवाजे से पानी रिसाव हो रहा है। भारी संख्या में लोग मछली पकड़ने के लिए बाहर निकल आए हैं, जिसके चलते प्रशासन ने भीड़ को हटाने की कोशिश की। मौसम विभाग के अनुसार, 2 से 5 अक्टूबर तक झारखंड के सभी जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *