झारखंड की महिलाओं की मेहनत से आम्रपाली को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान – दीपिका पांडेय सिंह

झारखंड में ग्रामीण महिलाओं की उत्पादों को वैश्विक पहचान

झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग ने ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। देवघर जिले की मोहनपुर आजीविका महिला किसान प्रोड्यूसर सोसायटी और गुमला जिले की गुमला रायडीह एग्री प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड एवं एमवीएम बघिमा पालकोट प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड ने बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत तैयार किए गए बागानों से 2 टन ‘आम्रपाली’ आम की पहली खेप भेजी है, जो अब दुबई पहुँच चुकी है।

दुबई में आम्रपाली आम की उपलब्धता

यह आम अब दुबई के लूलू मॉल में उपलब्ध है, जहाँ इसकी उत्कृष्ट गुणवत्ता और मिठास ने ग्राहकों का ध्यान आकर्षित किया है। इससे पहले, झारखंड के विभिन्न जिलों से आम्रपाली आम की खेपें लंदन और इटली जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी भेजी जा चुकी हैं। यह उपलब्धि न केवल राज्य की महिला किसानों के लिए, बल्कि किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) और कृषि आधारित आजीविका मॉडल की बढ़ती सफलता का प्रतीक है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top