…और ‘मास्टर साहब’ ने खेला खेल, पुलिस और जमीन कारोबारी की मिलीभगत से फेंका गया सामान… वीडियो देखें।

कांके थानेदार पर जमीन विवाद में गंभीर आरोप

रांची: कांके थाना के थानेदार प्रकाश रजक पर जमीन विवाद में गड़बड़ी करने के आरोप लगे हैं। आरोप है कि उन्होंने जमीन कारोबारियों के साथ सांठगांठ करते हुए एक परिवार को उनके घर से बेदखल कर दिया। यह मामला उस समय सामने आया जब एक परिवार, जो पारिवारिक विवाद के कारण कोर्ट में केस कर रहा था, अचानक खुद को बेघर होते हुए पाया।

पुलिस की कार्रवाई पर सवाल

इस जमीन पर अदालत में मामले चल रहे हैं, और इस स्थिति में पुलिस के द्वारा बिना सक्षम न्यायालय के आदेश के कार्रवाई की गई। दबाव और गुंडागर्दी के चलते परिवार ने मजबूरन अपने घर को खाली कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने पहले मकान के ताले को लगाकर चाबी विरोधियों को सौंप दी और बाद में सामान को घर से बाहर फेंक दिया।

न्यायालय की शरण में जाने की तैयारी

इस प्रकार की पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं और इसे न्यायालय में चुनौती देने की तैयारी की जा रही है। पिछली 9 मार्च को इस संबंध में एक खबर प्रकाशित की गई थी, जिसमें थानेदार और जमीन कारोबारियों के बीच की सांठगांठ को उजागर किया गया था। हालांकि, इसके बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे इन धांधलियों को बढ़ावा मिल रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top