एक और श्रद्धा कांड… फ्रिज में मिली लाश

देश की राजधानी दिल्ली में श्रद्धा हत्या जैसी एक और बड़ी घटना सामने आई है। युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर शव को अपने ढ़ाबे के फ्रीज में रख दिया। इसके बाद मंडोठी गांव, झज्जर में बरात ले जाकर दूसरी लड़की से विवाह कर लिया।

आरोपी साहिल गहलोत (24) प्रेमिका के शव को ठिकाने लगाता, उससे पहले ही दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की टीम ने उसे एक सूचना के बाद उसके मित्राऊ गांव से गिरफ्तार कर लिया। मामले में युवती के परिजनों और अन्य किसी ने पुलिस में किसी शिकायत नहीं दर्ज कराई थी।

साहिल और मृतक युवती निक्की यादव पिछले दो वर्षों से सहमति संबंधों में थे। साहिल अपने परिजनों के दवाब में दूसरी लड़की से शादी कर रहा था, जबकि निक्की यादव उससे शादी करना चहाती थी।


शादी करने की जिद करने पर निक्की को मार डाला 
पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि साहिल ने निक्की से प्यार वाली बात अपने घरवालों को नहीं बताई थी। दूसरी तरफ साहिल के परिजन उस पर दूसरी लड़की से शादी करने का दवाब बनाने लगा। आखिरकार दिसंबर, 2022 में साहिल की दूसरी लड़की से मंगनी कर दी। नौ फरवरी को साहिल की शादी तय हो गई।

आरोपी ने यह बात निक्की को नहीं बताई थी। किसी तरह निक्की को यह बात पता लग गई। वह साहिल से शादी करने की जिद करने लगी। ऐसे में साहिल ने डाटा केबल से निक्की का गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को ढ़ाबे के फ्रीज में रखकर अपने घर चला गया और 11 फरवरी को झज्जर बरात ले जाकर दूसरी लड़की शादी कर ली। पुलिस ने निक्की के शव को फ्रीज से बरामद कर लिया है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top