ऑटो में असामाजिक तत्चों ने लगायी आग

बोकारो। चास के आदर्श कालोनी स्थित चौक पर असामाजिक तत्वों ने रात को खड़े ऑटो में आग लगी दी। जिससे ऑटो जलकर पूरी तरह खाक हो गया। यह घटना देर रात करीब डेढ़ बजे की बतायी जा रही है। ऑटो मालिक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। ऑटो के मालिक उमाशंकर पांडेय ने बताया कि बीती रात डेढ़ बजे उसके पड़ोसी ने सूचना दी की ऑटो में आग लग गयी है। खबर मिलते ही घटना स्थल में पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि विगत कई वर्षों से आर्दश कॉलोनी स्थित महतो चौक पर वे रह रहे हैं और परिवार के पालन-पोषण के लिए ऑटो चलाकर किसी तरह गुजारा कर रहे है। ऑटो ही उनके और उनके परिवार की आजीविका का मात्र एक साधन है। उन्होंने आशंका जतायी है कि असामाजिक तत्वों ने उनके ऑटो में आग लगा दी है। जिससे ऑटो पूरी तरह जलकर खाक हो गयी है। जिन्हें उन्हें काफी नुकसान हुआ है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top