जेपीएससी मुख्य परीक्षा के लिए आज से आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 25 फरवरी

रांची। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने सातवीं से दसवीं संयुक्त सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा का संशोधित रिजल्ट प्रकाशित कर दिया है। इसके साथ ही आयोग ने मुख्य परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी है। यह परीक्षा 11 मार्च से 13 मार्च तक ली जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आॅनलाइन आवेदन करने होंगे। आॅनलाइन आवेदन की तिथि आज से शुरू हो गई। इच्छुक एवं योग्यता धारी उम्मीदवार 25 फरवरी तक आवेदन जमा कर सकते हैं। आयोग की ओर से मुख्य परीक्षा के एप्लीकेशन को लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। आयोग ने कहा है कि संशोधित रिजल्ट में जिनके नाम आए हैं, और ऐसे उम्मीदवार का पिछले रिजल्ट में भी नाम आया है तो उन्हें फिर से आवेदन डालने की जरूरत नहीं है। इसके अतिरिक्त जितने भी उम्मीदवार होंगे उन्हें नए सिरे से एप्लीकेशन डालना होगा। आॅनलाइन आवेदन ६६६.्नस्र२ू.ॅङ्म५.्रल्ल पर जाकर करना होगा। आयोग ने कहा है कि उम्मीदवारों को आॅनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया प्रारंभ करने से पहले आयोग की वेबसाइट पर मौजूद दिशा निर्देश को अच्छी तरह पढ़ लेना चाहिए। आॅनलाइन आवेदन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग के हेल्पलाइन नंबर 9431301636 या 9431301419 पर सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। आॅनलाइन आवेदन भरे जाने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर एवं जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा। लॉग इन करने के बाद स्टेप वन के तहत उम्मीदवार अपना पूर्व में अंकित किए गए विवरण देख सकेंगे। इसके बाद स्टेप 2 में मुख्य परीक्षा के लिए जो भी जानकारी आयोग की ओर से मांगी जा रही है, उसे देना होगा। इसके साथ ही जो दस्तावेज मांगे जा रहे हैं, उनकी स्कैन कॉपी पीडीएफ फाइल बनाकर अपलोड करनी होगी।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top