टेक्निकल एजुकेशन डायरेक्टर की नियुक्ति की आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू


जेपीएससी में 23 मार्च तक कर सकते है आवेदन, न्यूनतम उम्र सीमा 50 वर्ष

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की अधियाचना के आलोक में टेक्निकल एजुकेशन के डायरेक्टर पद पर नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इच्छुक और अर्हता रखने वाले अभ्यर्थी आज से आनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 23 मार्च शाम पांच बजे तक है। जहां से अभ्यर्थी आनलाइन फार्म जमा कर सकते हैं। आवेदन देने वाले अभ्यर्थीयों की न्यूनतम उम्र सीमा 50 वर्ष और अधिक 55 वर्ष निर्धारित है। उम्र की गणना एक अगस्त 2022 से की जाएगी। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में टीचर, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रिंसिपल, टेक्निकल यूनिवर्सिटी में टीचर इस पद के लिए योग्य अभ्यर्थी हैं।
आवश्यक योग्यता
अभ्यर्थी के पास पीएचडी के साथ तकनीकी शिक्षा में यूजी और पीजी फर्स्ट क्लास से पास होना चाहिए। इसके अलावा 15 साल का टीचिंग अनुभव या रिसर्च अनुभव होना चाहिए। पांच साल प्रिंसिपल के पद कार्य या प्रोफेसर पद पर पांच साल कार्य करने का अनुभव होना चाहिए।

इंटरव्यू व शैक्षणिक योग्यता के लिए 100 अंक
टेक्निकल एजुकेशन डायरेक्टर के पद नियुक्ति के लिए इंटरव्यू और शैक्षणिक योग्यता के लिए 100 अंक निर्धारित किए गए हैं। इसमें इंटरव्यू 20 अंक का होगा। वहीं शैक्षणिक योग्यता के लिए 80 अंक निर्धारित है। जिसमें 40 अंक एकेडमिक रिकार्ड, 20 अंक का रिसर्च पब्लिकेशन, टीचिंग अनुभव के लिए 20 अंक निर्धारित है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top