अरिजीत सिंह ने फिल्मी गानों से लिया प्लेबैक सिंगिंग से तौबा

अरिजीत सिंह का बड़ा फैसला: प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास

डेस्कः भारतीय संगीत जगत से एक चौंकाने वाली खबर आई है जिसने करोड़ों प्रशंसकों का दिल तोड़ दिया है। प्रसिद्ध सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने इस समाचार की घोषणा अपने सोशल मीडिया हैंडल (X) पर की। अरिजीत ने स्पष्ट किया है कि वे अब किसी नई फिल्म के लिए गाना रिकॉर्ड नहीं करेंगे, हालांकि वे संगीत के क्षेत्र से दूर नहीं जा रहे हैं।

सभी को नए साल की शुभकामनाएं

अरिजीत सिंह ने अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “इतने सालों तक एक श्रोता के रूप में मुझे इतना प्यार देने के लिए मैं आप सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। मैं यह ऐलान करते हुए खुश महसूस कर रहा हूं कि अब से मैं प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई नया असाइनमेंट नहीं लूंगा। मैं इसे यहीं रोक रहा हूं।”

म्यूजिक का प्यार बरकरार

अपने बयान में अरिजीत ने कहा कि यह सफर उनके लिए शानदार रहा है और भगवान ने उन पर बड़ी मेहरबानी की है। उन्होंने खुद को एक ‘छोटा कलाकार’ बताते हुए कहा कि वे भविष्य में संगीत को और गहराई से समझना चाहते हैं। फैंस के लिए यह राहत की बात है कि अरिजीत सिंह संगीत बनाना बंद नहीं करेंगे। उन्होंने साफ किया है कि वे अपने स्वयं के प्रोजेक्ट्स और स्वतंत्र संगीत पर काम करते रहेंगे।

अरिजीत के पास पाइपलाइन में प्रोजेक्ट्स

अरिजीत ने ये भी बताया कि उनके पास पहले से कुछ प्रोजेक्ट्स हैं, जिन्हें वे पूरा करेंगे। इसका मतलब यह है कि इस साल फैंस को उनके कुछ गाने सुनने को मिलेंगे, जो पहले ही रिकॉर्ड किए जा चुके हैं या जिन पर काम चल रहा है।

लेटेस्ट गाना ‘मातृभूमि’

हाल ही में, अरिजीत सिंह का नया गाना ‘मातृभूमि’ रिलीज हुआ है, जो सलमान खान की आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का है। इस गाने को उन्होंने श्रेया घोषाल के साथ मिलकर गाया है। म्यूजिक हिमेश रेशमिया ने दिया है। यह फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top