आर्म्स एक्ट और वाहनों से लूट योजना में शामिल फरार आरोपी गिरफ्तार

आमर्स एक्ट और वाहनों से लूट की योजना में शामिल फरार आरोपी को हंसडीहा पुलिस गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दी। गिरफ्तार आरोपी बिहार के बांका जिला के बौंसी थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव निवासी अंकित यादव है। पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर जिले के जामा थाना क्षेत्र के बेराजपुर गांव से आरोपी को उसके नानी घर से गिरफ्तार करने में सफल रही। पुलिस लूट की योजना को अंजाम देने के फिराक में लगे प्रयुक्त पल्सर बाईक को जप्त करने में सफल रही। यहां बता दें कि बीते 24 मई को हंसडीहा-दुमका मुख्य मार्ग पर पुलिस संदिग्घ दो बाईक सवार को देखी। पुलिस को देख बिना नंबर का बाईक सवार भागने लगे। पुलिस को संदेह हुआ तो पीछा की। पुलिस को नजदीक आता देख एक युवक कुंजी रेलवे स्टेशन के समीप बाईक पर पीछे सवार युवक कूद भागने लगा।

जिसे थाना प्रभारी आकृष्ट अमन के नेतृत्व में पुलिस टीम खदेड़कर धर दबोचने में कामयाब हुई। गिरफ्तार युवक बिहार के बांका जिला के बौंसी थाना क्षेत्र के सलैया गांव निवासी अभिषेक कुमार उर्फ पाण्डु को एक देशी कट्टा और दो कारतूस समेत दबोचने में सफल हुई थी। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजते हुए फरार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर कर रही थी। अंततः पुलिस फरार अपराधी को जामा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफल रही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top