24 मार्च को सरहुल को लेकर नहीं होगी विधानसभा की बैठक

रांची | झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 मार्च तक बुलाया गया है. कई विधायकों ने मांग की है कि 24 मार्च को सरहुल का त्योहार होने के कारण उस दिन बैठक न रखी जाए. विधानसभा सत्र के पहले दिन की कार्यवाही खत्म होने के बाद कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में यह मुद्दा उठा. समिति के सदस्यों ने 24 मार्च को बैठक नहीं रखने की मांग की. विधायक सीपी सिंह ने कहा कि बैठक में तय हुआ है कि 24 मार्च को विधानसभा की कार्यवाही नहीं होगी. इस संबंध में सरकार की ओर से कोई पत्र नहीं निकला है. इसलिए विधानसभा सरकार के पत्र का इंतजार करेगा.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top