📌 गांडीव लाइव डेस्क:
वैशाली जिले में एक बैंक मैनेजर की हत्या कर दी गयी है। AXIS बैंक के मैनेजर राकेश कुमार की हत्या सोमवार शाम को तब हुई जब वह एक सेल्फ हेल्प ग्रुप की मीटिंग के बाद लौट रहे थे। यह घटना बिदुपुर थाने क्षेत्र के चेचर खपुरामार्ग के एक सुनसान इलाके में हुई।घायल बैंक मैनेजर को बिदुपुर सीएचसी जाया गया, वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राकेश कुमार की उम्र 30 वर्ष थी और वह मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाने के अहियापुर के निवासी थे।