बीएयू का 27 सदस्यीय छात्रों का दल बंगलोर रवाना, एग्रीयूनी फेस्ट में लेगा भाग


देश भर के कृषि विवि के छात्र-छात्राओं के लिए 13 से 18 तक होगी खेल स्पर्धा

रांची। देश भर के कृषि विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए एग्रीयूनी फेस्ट-2023 का आयोजन 13 से 18 मार्च तक गांधी कृषि विज्ञान केंद्र, यूनिवर्सिटी आफ एग्रीकल्चरल साइंसेज, बैंगलोर में होगा। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् (आईसीएआर), नई दिल्ली के सौजन्य से आयोजित इस खेल स्पर्धा में देश के 70 से अधिक कृषि विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी भाग लेंगे। इस अखिल भारतीय कृषि विश्वविद्यालयों की खेल स्पर्धा में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों के कुल 27 सदस्यीय छात्र-छात्राओं का दल भाग लेगा। कुलपति डॉ ओंकार नाथ सिंह ने आज छात्र-छात्राओं के इस दल को रवाना किया। उन्होंने छात्रों को कहा कि इस प्रतियोगिता में सभी बीएयू के प्रतिनिधि एवं ब्रांड एम्बेसडर है। आपसी सदभाव, प्रेम, अनुशासन और खेल की भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन से अपनी पहचान बनाये। आपकी बेहतर प्रदर्शन एवं पहचान से ही बीएयू का मान बढ़ेगा। मौके पर मौजूद डीन वेटनरी एवं डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन डॉ सुशील प्रसाद ने सभी स्पर्धाओं में ससमय मौजूद रहने और टीम मैनेजर एवं स्टूडेंट्स टीम लीडर के परामर्श एवं मार्गदर्शन का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। डीन एग्रीकल्चर डॉ डीके शाही ने छात्रों को कठिन परिश्रम और अनुशासन के साथ स्पर्धा में प्रयास करने पर बल दिया इस अवसर पर डीएसडब्लू डॉ बीके अग्रवाल ने एग्रीस्पोर्ट्स-2023 की तरह एग्रीयूनी फेस्ट-2023 में छात्रों की भागीदारी को सुनिश्चित करने और सुविधा प्रदत्त करने के लिए बीएयू कुलपति डॉ ओएन सिंह का आभार जताया। इस दल में 9 छात्र एवं 15 छात्राएं शामिल है। छात्र दल का नेतृत्व विंकल एवं अंबेडकर उरांव करेंगे। दल के टीम मैनेजर डॉ बसंत चन्द्र उरांव एवं डॉ मनोज कुमार बर्नवाल होंगे। एग्रीस्पोर्ट्स-2023 में यह दल फाइन एंड आर्ट्स, लेटीरसी, म्यूजिक, थिएटर एवं फोक डांस स्पर्धा में भाग लेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top