IPL 2026 नीलामी से पहले BCCI ने 1000 से अधिक खिलाड़ियों को बाहर किया

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के लिए होने वाला मिनी ऑक्शन नजदीक है। बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की अंतिम सूची जारी कर दी है, जिसमें केवल 350 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

शुरुआत में 1350 से अधिक खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन अब 1000 से अधिक खिलाड़ियों का आईपीएल में खेलने का सपना इस बार टूट गया है। उन्हें ऑक्शन से पहले ही बाहर कर दिया गया है।

सिर्फ 350 खिलाड़ियों को मिली जगह

बीसीसीआई ने सभी 10 फ्रेंचाइजी टीमों से सलाह ली कि वे किन खिलाड़ियों को ऑक्शन में देखना चाहेंगे। इसके बाद बोर्ड ने सूची को संक्षिप्त किया। शुरू में 1355 खिलाड़ियों की सूची थी, लेकिन अब केवल 350 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। इनमें कुछ नए नाम भी शामिल हैं जो पहले रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए थे।

क्विंटन डीकॉक की सरप्राइज एंट्री

इस लिस्ट में सबसे बड़ा आश्चर्य साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक का नाम है। वे शुरू में रजिस्टर नहीं थे, लेकिन कुछ फ्रेंचाइजी टीमों की मांग पर उनका नाम बाद में जोड़ा गया।

डीकॉक की बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये रखी गई है। पिछले मेगा ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 2 करोड़ में खरीदा था, लेकिन इस बार KKR ने उन्हें रिलीज कर दिया।

श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के कई नए चेहरे

नई सूची में श्रीलंका के कई युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिनमें ट्रैविन मैथ्यू, बिनुरा फर्नांडो, कुसल परेरा और डुनिथ वेललेज शामिल हैं। साउथ अफ्रीका से भी जॉर्ज लिंडे, कॉनर एस्तरहुइजन और बायंदा मजोला जैसे खिलाड़ी जुड़े हैं। अफगानिस्तान के अरब गुल और वेस्टइंडीज के अकीम अगस्टे भी नए नामों में हैं।

कई भारतीय युवा खिलाड़ियों को भी मौका

भारतीय खिलाड़ियों में विष्णु सोलंकी, सादेक हुसैन, साबिर खान, ब्रिजेश शर्मा, कनिष्क चौहान, आरोन जॉर्ज, माधव बजाज, यशराज पुंजा, परीक्षित वलसांगकर, ऋषभ चौहान और अमन शेखावत जैसे कई नए चेहरे शामिल हैं। ये खिलाड़ी मुख्य रूप से घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले हैं।

कब और कहां होगा ऑक्शन?

आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर 2025 को अबू धाबी के एतिहाद एरिना में आयोजित होगा। यह भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे प्रारंभ होगा। पहले कैप्ड खिलाड़ियों की बोली लगेगी, उसके बाद अनकैप्ड खिलाड़ियों की बारी आएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top