छठ से पहले हेमंत सोरेन महिलाओं को देंगे तोहफा, मईयां सम्मान योजना की राशि आएगी खातों में

📌 गांडीव लाइव डेस्क:

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड की महिलाओं को छठ महापर्व के उपलक्ष्य में बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। राज्य में मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं के खातों में दो महीने की किस्त एक साथ जमा की जाएगी। जिन लाभुकों को 14वीं किस्त प्राप्त नहीं हुई थी, उन्हें इस महीने दोनों किस्तों का भुगतान मिलेगा। प्रत्येक महिला के खाते में 5,000 रुपये भेजे जाएंगे।सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी योग्य महिलाएं समय पर अपने हक को प्राप्त करें, ताकि वे त्योहारों के दौरान आर्थिक रूप से सशक्त रह सकें।

भुगतान स्थिति कैसे चेक करें? 📲

अपने भुगतान की स्थिति की जांच करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें:

  1. मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर लॉगिन विकल्प पर क्लिक करें।
  3. आवेदन संख्या या आधार संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
  4. “आवेदन एवं भुगतान स्थिति” सेक्शन में जाएं।
  5. अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और ओटीपी प्राप्त करें।
  6. ओटीपी दर्ज करने के बाद आपकी भुगतान स्थिति और आवेदन विवरण स्क्रीन पर दिख जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top