भोजपुरी फिल्म नाच बैजू नाच 23 सितंबर को होगी रिलीज

रांची। मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाने की ओर अग्रसर निर्माता निर्देशक लेखक लाल विजय शाहदेव लगातार सामाजिक मुद्दों और सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्मों के निर्माण में लगे हुए हैं। बिहार की लुप्त होती लोक कला लौंडा नाच पर आधारित फिल्म नाच बैजू नाच का निर्माण हो चुका है। जो 23 सितंबर को दर्शकों के समक्ष रिलीज होगी। इस फिल्म में दिनेश लाल यादव (निरहुआ) ने लौंडा नाच करने वाले कलाकार का मुख्य किरदार निभाया है। भोजपुरी भाषा में बनी इस फिल्म से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं। लाल विजय शाहदेव का कहना है की इस फिल्म से दर्शक अपने परिवार के साथ फिर से भोजपुरी फिल्म से जुड़ेंगे। फिल्म में भोजपुरी लोक गीतों का भरपूर इश्तेमाल किया गया है। जिसका संगीत दिया है चंदन तिवारी और दीपक श्रेष्ठ ने। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर दिल्ली में रिलीज किया गया। जिसे दर्शकों का अपार समर्थन मिल रहा है। फिल्म में कई दिग्गज कलाकारों ने अपने किरदार को जीवंत बना दिया है। जिसमें खुशबू शर्मा, प्रगति चौरसिया, दधि पांडेय, नीतू पांडेय, रवि झांकल, कीयारा कंठेवाल, नीलम पांडेय, उल्हास कुदवा, फूल सिंह, विनोद आनंद और ललित कुमार मुख्य है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top